मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की एकमात्र सीट केदारनाथ उपचुनाव के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 13 वें राउंट की काउंटिंग के बाद निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन ने भाजपा प्रत्याशी की जीत लिख दी। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 23,310 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 18,031 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान 9,266 वोट मिले हैं। आशा नौटियाल 5,099 वोट से जीत गयी हैं।
बता दें कि उत्तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी और आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था। बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल चुनाव जीत गई हैं। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो