मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त नंदन कुमार, आई०ए०एस० के दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर से दुर्गा चौक तक पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण किये जाने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 04 व्यक्तियों के चालान कर रू0 4500 की धनराशि वसूली गयी तथा सामान भी जब्त किया गया। साथ ही पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु भी चेतावनी दी गयी। उक्त अभियान के दौरान ऋषभ उनियाल, सहायक नगर आयुक्त, अर्जुन सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, आद्वित्य तेश्वर, अतिक्रमण प्रभारी क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक बंटी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।