मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती कुश्म चौहान द्वारा मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर स्थित मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान पर आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान बन्द पाई गयी, जिसे उचित दर विक्रेता को मौके पर बुलवाकर खुलवाया गया। मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक पंजिका से मिलान करने पर दुकान में 161 कट्टे चावल तथा 3 कट्टे गेहूं अधिक पाये गये। उचित दर विक्रेता श्री सतेन्द्र कुमार से अधिक खाद्यान्न के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, जिस कारण मौके पर अधिक पाये गये खाद्यान्न को जब्त किया गया। मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान की स्टॉक पंजिका/अभिलेखों को जब्त कर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की सुपुदर्गी में दिया गया।

More Stories
सरकारी /निजी स्कूलों के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की सूची पर सवाल, विपक्षी पार्टियों के विधायक तक किए नज़रअंदाज़।
बड़ी खबर: कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र।
पॉश एक्ट के अंतर्गत कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतकर्ता महिलाओं के मामलों की सुनवाई सम्पन्न।