मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में यूनियन भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री संतोष चौहान ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी जी संचार क्रांति के जनक के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाने का काम करेंगे। निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार दिया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने जिस संचार क्रांति के माध्यम से देश के आधुनिकीकरण की नींव रखी आज उसी का फल है पूरे विश्व में भारत का नाम है।
निवर्तमान पार्षद इसरार अहमद और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने 73,74वें संविधान संशोधन के माध्यम से गांवों को, शहरों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता,शुभम जोशी ,पुष्पा जोशी,विजय जोशी, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी,रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी, अरविंद चंचल, सुषमा पंत,बिंदेश गुप्ता,शोकत अली चीचू,सुमन अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, राकेश गुप्ता,शुभम अग्रवाल राव हामिद अली,आकाश बिरला,सईदा कुरैशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज