मनोज सैनी
हरिद्वार। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार के ग्राम सभा बहादरपुर जट, विकासखण्ड बहादराबाद में स्थानीय युवाओं को रंगशाला प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला/युवक मंगल दल के सदस्यों को रंगकर्म की विविध विधाओं से अवगत कराना एवं इसके मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को साक्षात रूप में दर्शाना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बहादरपुर जट, श्री रविदास मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री विकास कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, व्यायाम प्रशिक्षक श्री मुकेश भट्ट उपस्थित रहे। कार्यशाला में दूरदर्शन के वरिष्ठ रंगकर्म विशेषज्ञ श्री विशाल सावन एवं श्री रमन सिंह रावत द्वारा स्थानीय युवाओं को रंगकर्म की बारीकियों से परिचय कराया गया। कार्यशाला के दौरान रंगकर्मियों द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर नुक्कड़ / एकांकी तैयार किया जायेगा जो आगामी युवा महोत्सव में भी मंचित किया जायेगा। शिविर में 30 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।