मनोज सैनी
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा के द्विवार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हो गए। तरुण हिमालय स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद पर तरुण व्यास महासचिव पद पर जसवंत सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष पद पर डा0 मयंक पोखरियाल को निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तरुण व्यास व राकेश नोडियाल, महासचिव पद पर राकेश ममगाई व जसवंत सिंह बिष्ट तथा उपाध्यक्ष पद पर मयंक पोखरियाल ने नामांकन किया था। चुनाव संचालन समिति ने जब नामांकन पत्रों की जांच की तो अध्यक्ष पद पर राकेश नोडियाल व महासचिव पद पर राकेश ममगई का नामांकन अपूर्ण पाया गया जिसके बाद दोनों नामांकन खारिज कर दिए गए। डा0 मयंक पोखरियाल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण व्यास ने महासभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी महासभा को एक संगठन के रूप में और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सभी वरिष्ठ साथियो का मार्गदर्शन लेकर पहाड़ी संस्कृति का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किया जाएगा। महासभा का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। नवनिर्वाचित महासचिव जसवंत सिंह ने कहा कि वह अपने समाज के लिए पूरी निष्ठा से अध्यक्ष जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने पहाड़ी महासभा के पूर्व पदाधिकारियो व सदस्यो का आभार व्यक्त किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देने वालो में अघ्यक्ष सुभाष पुरोहित, महासचिव इन्दर रावत, कोष सचिव भगवती प्रसाद पंत, सहायक चुनाव अधिकारी कमल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डा0 अजय नेगी, श्याम सुन्दर, प्रेम प्रकाश नौटियाल, पूर्व महासचिव भुवनेश पाठक, श्रीमति सरिता पुरोहित, मीरा रतूड़ी, पुष्पा चौहान, संजय नैथानी, टी0एस0 रावत, दीपक नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जोशी, रमेश, संतोश चन्द रतूड़ी, मनोज सिंह रावत, एस0पी0 चमोली, विजेन्द्र कण्डारी, विवेक उनियाल, विजय ग्वाड़ी, धीरज बिष्ट, डी.पी. थपलियाल, रितेश नौडियाल, मोहन सिंह बुटोला, सतीश रावत, संतोष चमोला, डा. राकेश चर्तुेवेदी, महेन्द्र डबराल, अतोत सिंह गुसांई, अर्जुन सिंह गुंसाई, चन्दन सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह तोपाल, सौरभ कण्डवाल, तरुण जोशी, भगवत सिंह, राजीव पंत, प्रकाश चन्द्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य शामिल रहे।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।