Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भ्रष्ट और लाखों रुपए के गबन के आरोपी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद से हटाए गए जयंत चौहान को प्रधानाचार्य और कर्मचारी ने भेजा जवाब, लिखा आपको निलंबन का कोई अधिकार नहीं।

मनोज सैनी
हरिद्वार। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहालकी, बहादराबाद की प्रबंध समिति में चल रही अंदरूनी घटिया राजनीति के कारण कॉलेज में बच्चों के लिए शैक्षणिक माहौल में लगातार खराब होता जा है।
प्रबंध समिति द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकों से लेकर कर्मचारियों को तरह तरह से प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है, जिस कारण उनका ध्यान बच्चों को शिक्षा पर कम और प्रबंधक, अध्यक्ष एवं संस्था के अन्य अधिकारियों द्वारा की जा रही साजिश की तरफ ज्यादा जा रहा है।
पिछले दिनों राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहालकी, बहादराबाद के प्रबंधक जयंत चौहान पर शिक्षा विभाग की जांच में 12,96,140/- रुपए के गबन का आरोप सिद्ध होने के कारण जयंत चौहान को कॉलेज की साधारण सभा की आजीवन सदस्यता और प्रबंधक पद से हटा दिया गया था।
जिससे बौखलाकर भ्रष्ट प्रबंधक ने संस्था के अध्यक्ष अजय चौहान से प्रधानाचार्य और कॉलेज कर्मचारी को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निलंबित कर दिया, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियम, कानूनों का हवाला देते हुए दोनों के निलंबन निरस्त कर दिया। जब भ्रष्ट अध्यक्ष को इसकी जानकारी लगी तो उसने जाली कागजात तैयार कर फिर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर प्रधानाचार्य और कॉलेज कर्मचारी का निलंबन कर दिया।
संस्था से हटाए गए प्रबंधक द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर की गई निलंबन की कार्यवाही का प्रधानाचार्य और कॉलेज कर्मचारी ने जवाब दिया है, जिसकी प्रतिलिप प्रधानाचार्य और कॉलेज कर्मचारी ने शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की है।


साधारण सभा के सदस्य पद और प्रबंधक पद से हटाए गए जयंत चौहान को दिए जवाब में लिखा है कि आप द्वारा दिनांक 01.04.2026 को निर्गत पत्रांक RIC/02/निलम्बन /2026-27 के माध्यम से एक पत्र निर्गत किया है, जिसकी सूचना मुझे विद्यालय के ग्रुप माध्यम से प्राप्त हुई है उसमें आपने मेरे ऊपर झूठे भ्रामक, तथ्यहीन, आरोप लगाए हैं और मेरा निलंबन भी दर्शाया है मैं आपको वस्तु स्थिति स्पष्ट कराना चाहता हूं की मुख्य शिक्षा अधिकारी रोशनायाद हरिद्वार द्वारा निर्गत पत्र दिनांक 17.03.2026 जिसकी प्रति मुझे भी प्राप्त है, के अनुसार आपकी साधारण सभा की मौलिक सदस्यता पूर्व प्रबंध संचालक द्वारा वित्तीय गबन के कारण दिनांक 27.05.2025 को समाप्त कर दी गई थी। जिस पर आपकी अपील को स्वीकार करते हुए तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने समाप्त हुई आपकी सदस्यता को पुनः जांच के निस्तारण तक स्थगन कर दिया था। जिसकी पुनः जांच आख्या वर्तमान मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को प्राप्त हुई।

जांच आख्या के आधार पर आप पर वित्तीय गबन पुनः सही पाया गया। इसी को आधार मानते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने अपने पत्र दिनांक 17.03.2026 के माध्यम से आपकी सदस्यता पर दिया गया स्थगन निरस्त कर दिया, जिसके फलस्वरुप तत्कालीन प्रबंध संचालक द्वारा 27.05.2025 को आपकी समाप्त की गई साधारण सभा सदस्यता सुनिश्चित हो गई हैं।

अतः प्रशासन योजना की धारा 9 अनहताये के बिंदु 4 व 5 तथा धारा 13 के बिंदु 2 के अनुसार आपका गबन का कार्य विद्यालय हित के विपरीत प्रमाणित सिद्ध हुआ है जिससे आपकी साधारण सभा सदस्यता निरस्त की गई है इसलिए आज की तारीख में आप संस्था राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी बहादराबाद हरिद्वार की साधारण सभा की आजीवन सदस्यता खो चुके हैं और अब आप उसके सदस्य भी नहीं हैं इसलिए आप समिति के किसी भी पद पर कार्य करने की योग्यता से वंचित हो चुके हैं अतः मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के पत्र दिनांक 17.03.2026 के अनुसार आपका प्रबंधक पद स्वमेव समाप्त हैं अब आपको संस्था के किसी भी कर्मचारी को पत्र निर्गत करने का अधिकार नहीं रहा है इसलिए आप द्वारा निर्गत पत्र 01.04.2026 का कोई महत्व नहीं है मैं इसका खंडन करता हूं और यह मेरे लिए अस्वीकार्य है।

वहीं दूसरी और दलित समाज से जुड़े प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रबंध समिति द्वारा रची जा रही साजिश को लेकर दलित समाज में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कल शाम उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर अपना आक्रोश भी प्रकट किया था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!