सुनील मिश्रा।
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मां लक्ष्मी व्यापार मंडल के व्यापारियों से बैठक कर कारिडोर की डीपीआर सार्वजनिक करने व कारिडोर हटाओ हरिद्वार बचाओ अभियान के तहत 9 दिसंबर से शुरू हो रहे हस्ताक्षर अभियान के लिए जनसंपर्क किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जब तक कारिडोर योजना को लेकर भ्रम दूर नहीं किया जाता या कारिडोर योजना की वापसी की घोषणा नहीं होती तब तक व्यापारी, स्थानीय जनता चुप नहीं बैठेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल से कारिडोर हटाओ हरिद्वार बचाओ हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर हरिद्वार की पौराणिकता को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मां लक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा और महामंत्री जतिन सोढ़ी ने कहा कि जब तक कारिडोर योजना की वापसी की आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे और इस लड़ाई को किसी भी हद तक लड़ने को तैयार हैं।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी रमेश अरोड़ा, दीपांशु फतलानी,केतन सहगल,दीपक शर्मा,कृष्णा अरोड़ा,अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामनाथ भारद्वाज,आशु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।