Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी को एसएसपी ने किया निलंबित।

मनोज सैनी

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल में अनुशासनहीनता के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें राजेश सिंह पर 14/15 नवम्बर की रात को देहरादून निवासी आर. यशोवर्धन के साथ मारपीट करने का आरोप पाया गया।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी राजेश सिंह पर दिनांक 14/15.11.2025 की रात को श्री आर0 यशोवर्धन निवासी देहरादून के साथ मारपीट करने का आरोप पाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट एवं तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सुरक्षाकर्मी राजेश सिंह की अनुशासनहीनता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और पुलिस बल में अनुशासन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि दुर्व्यवहार, शक्ति के दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के मामलों में उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!