सुभाष सैनी
रुड़की। लोकतांत्रिक जन मोर्चा रुड़की ने शुक्रवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
रुड़की नगर निगम के वार्ड नंबर 1 के ग्राम माजरा स्थित अंबेडकर भवन में माता सावित्रीबाई फूले व महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक जन मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले ने 19 वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में जन्मीं माता सावित्रीबाई फुले ने अपने पति महान समाज सुधारक, दलित चिंतक महात्मा ज्योतिबा फूले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई और महिला शिक्षा का पहला स्कूल भी शुरू किया। उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आगे बढ़ाया। पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, पूर्व अधिकारी अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी, भाजपा नेता राजपाल माजरा, कांग्रेस नेता प्रमोद धारिया, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, दलित नेता अमर सिंह, दलित नेता राजकुमार माजरा, शेखर सैनी, अमित कुमार ने कहा कि आज हम अपने बच्चों को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने की शिक्षा दें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर अशोक सोनीवाल, हिमांशु, अजीत सोनीवाल, तिलक राम माजरा,पिंटू सैनी, दीपक कुमार,अजय सीतवाल,किशन कुमार, अक्षय कुमार, शमीम, संसार सिंह शारिब सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोग शामिल रहे। अंत में सभी ग्रामवासियों में मिष्ठान वितरण किया गया।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।