Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

लैंड जिहाद अभियान: सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने किया बुलडोज।

मनोज सैनी।
हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा लैंड जिहाद अभियान के तहत सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों का बुलडोज किया जाना लगातार जारी है। इसी क्रम में ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे पर सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन द्वारा आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में बुलडोज करा दिया।

बता दें कि हिंदूवादी संगठन पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बने इस अवैध मजार को हटाने की मांग कर रहे थे और प्रशासन द्वारा लगातार उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था।

Share
error: Content is protected !!