मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों व उपजिलाधिकारी हरिद्वार के मार्गदर्शन में लगातार प्राप्त हो रही जन शिकायतो के क्रम मे राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त जांच में लालढाग क्षेत्र के 6 सस्ता ग़ल्ला विक्रेताओं की आकस्मिक जांच की गयी तथा 4 दुकानों मे खाद्यान्न सही पाया गया, दो विक्रेताओं की जांच मे पाया गया कि 28 मार्च को विक्रेता रमेश चन्द्र पीली पड़ाव और देवेंद्र रतूड़ी रसूलपुर को गोदाम की बिक्री पंजिका के अनुसार खाद्यान्न जारी किया गया है परन्तु रमेश चंद पीली पड़ाव की दूकान में गेहू की संपूर्ण मात्रा तथा देवेंद्र रतूड़ी की दूकान में सम्पूर्ण खाद्यान 2 अप्रैल तक नहीं पहुंचाया गया है। विक्रेताओं द्वारा इस सम्बन्ध में लिखित बयान दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारि द्वारा उप संभागीय विपणन अधिकारी से उक्त की पुष्टि कराई गयी जिससे यह पुष्ट हुआ की दोनों विक्रेताओं का खाद्यान डोर स्टेप ठेकेदार द्वारा नहीं पहुंचाया गया है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा उक्त की जांच आख्या सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु जिला अधिकारी महोदय हरिद्वार को प्रस्तुत की जा रही है।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।