मनोज सैनी/ रतन मणि डोभाल
हरिद्वार। मंगलौर व बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंदी पर है। उपचुनाव संपन्न होने के बाद उत्तराखंड में नगर-निगम, नगरपालिका परिषद तथा नगर पंचायत चुनाव की घोषणा भी जल्दी ही होने वाली है क्योंकि धामी सरकार के पास निकाय चुनाव रोकने का अब कोई बहाना नही है। अक्टूबर तक उसको चुनाव कराना ही होगा।
उपचुनाव में मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर मिली जीत से कांग्रेसी गदगद हैं, वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता हार को पचा नहीं पा रहे हैं। जिस कारण अब भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में महापौर के दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। हरिद्वार नगर निगम की सीट यदि सामान्य रहती है तो भाजपा से महापौर पद पर मनोज गर्ग, हरजीत सिंह, सुनील सेठी ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर दी है। विशाल गर्ग तो महापौर बनने के लिए ही भाजपा में हैं पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी दावेदारी घोषित नही की है। हरजीत सिंह भाजपा के बुजुर्गों का शाॅल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और पूर्व महापौर मनोज गर्ग छह साल से माला पहनने व पहनाने का काम ही कर रहे हैं। विकास तिवारी ने सांसद त्रिवेंद्र रावत से नजदीकी बढ़ाई है लेकिन वह चुपचाप ही लगे हैं। वैसे तीन बार के सभासद व पार्षद अनिल मिश्रा का भी जी मिचला रहा है।
वहीं सामान्य सीट होने पर कांग्रेस से पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अरविंद शर्मा, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विमला पांडे, अश्विन कौशिक, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, सोम त्यागी, उदयवीर चौहान ने भी खुलकर अपनी दावेदारी जता दी है। इसके इतर यदि हरिद्वार नगर निगम सीट ओबीसी के खाते में जाती है तो भाजपा से सुभाष चंद प्रबल दावे दार है और कांग्रेस से अनिल भास्कर और तरुण व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा मेयर पद के दमदार प्रत्याशी हैं। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी लगी है कि कैलाश भट्ट, तरुण व्यास, विकास चंद्रा सभी उत्तरी हरिद्वार में राधा कृष्ण धाम के चक्कर लगा रहे हैं और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लेने के लिए पुरजोर तरीके से लगे हुए है लेकिन सांसद महोदय ने स्पष्ट कह दिया की वह हरिद्वार की राजनीति में कोई दखल नहीं देंगे।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।