उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां एक शख्स नदी से जिंदा सांप पकड़कर उसे खा रहा है। शख्स की पहचान दस्यु गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी के तौर पर हुई है। एक समय पर इस डकैत से लोग थर-थर कांपते थे। सांप को जिंदा खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 6 माह पहले का है और गंगा प्रसाद केवट जेल से सजा काटने के बाद जब गांव आया तो पहले मछली को पकड़कर खाता था और बाद में यमुना नदी और आस पास जिंदा सांप को पकड़कर खाने लगे। जिंदा सांप को खाते हुए वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।