
मनोज सैनी
देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निलंबन के बाद 2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आईएएस मयूर दीक्षित ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और पारदर्शिता की झलक मिलती है। टिहरी में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने एक स्कूल के प्रधानाचार्य को मौके पर ही निलंबित कर दिया था। इसके अलावा, वे साइकिल से कार्यालय आकर सादगी और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखा चुके हैं।
More Stories
देर रात एसएसपी की बड़ी कार्यवाही। कनखल थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक मनदीप सिंह लाइन हाजिर, 6 अन्य उपनिरीक्षकों को भी किया इधर से उधर।
अन्तरष्ट्रीय बालिका दिवस पर 5 बेटियों को बनाया एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी, सुनी फरियादियों की फरियाद।
जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद रची अपनी ही हत्या की साजिश, गिरफ्तार।