मनोज सैनी
हरिद्वार। महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस कल यूनियन भवन, मायापुर में धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्री मति लता जोशी ने बताया की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के सानिध्य में देश के हर राज्य, केन्द्र शासित राज्य, ज़िला, ब्लॉक महिला कांग्रेस मुख्यालयों से सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसे मनाये जाने का निर्देश दिए गए हैं। इस दिन महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा। साथ ही साथ 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत की जायेगी। जिसके माध्यम से हर वर्ग की महिलाएँ 5 साल तक के लिए महिला कॉंग्रेस की सदस्य बन सकती हैं।
श्रीमति जोशी जी ने हरिद्वार कांग्रेस सहित सभी महिलाओं से अपील की कि वह कांग्रेस को मजबूत बनाते हुए देश निर्माण में अपन योगदान दें। साथ ही साथ कल यूनियन भवन, मायापुर में प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

More Stories
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डाॅ. धन सिंह रावत