Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पेरिस से मेडल लेकर भारत लौटने पर खिलाड़ियों का किया जोरदार स्वागत।

पेरिस ओलंपिक से 1 स्वर्ण पदक,1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीत कर भारत लौटे

वासुदेव राजपूत
हरिद्वार। दिल्ली के इंद्रा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पालम में भारत की पैरा महिला व पुरुष शूटिंग टीम के खिलाड़ी अवनी लेखरा स्वर्ण पदक, मनीष नरवाल रजत पदक, रूबीना फ्रांसिस कांस्य पदक, मोना अग्रवाल कांस्य पदक लेकर टीम मैनेजर श्री जयप्रकाश नौटियाल जी, मुख्य कोच सुभाष राणा, व अन्य टीम के सदस्यों के साथ पेरिस ओलंपिक से 1 स्वर्ण पदक,1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीत कर भारत लौटे।

भारतीय पैरा शूटिंग टीम का इंद्रा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोर शोर से स्वागत किया गया। खिलाडियों और कोच सुभाष राणा की अथक मेहनत से इस विशेष उपलब्धि से इतिहास रचा और भारत का परचम देश और दुनिया भर में ऊंचा किया। पेरिस से भारत लौटने पर उनके स्वागत के लिए देश के अलग अलग राज्यों से आए हुऐ स्वगतोत्सुक जन मानस व उत्तराखंड राज्य से नारायण सिंह राणा पूर्व मंत्री व अन्य खेल प्रेमी विशाल जन समूह के साथ व नेशनल राइफल संघ भारत के पदाधिकारियों व भारत के खिलाड़ियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Share
error: Content is protected !!