मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के चलते शादी समारोह में हुए विवाद के बदला लेने वाली बड़ी घटना होने से रुक गई। घटना अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड सहित 10 युवकों को दबोचने के साथ 3 दोपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई चौकी नारसन पर गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मदपुर झाल के पास काफी संख्या में युवक लाठी, डंडें, लोहे की रॉड आदि लेकर खड़े हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है।
सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो कुछ युवक पुलिस को आता देख खेतों से होते हुए भाग गए। तुरंत धरपकड़ शुरु करते हुए पुलिस ने 10 युवकों अमित पुत्र धर्मेन्द्र नि0 लिब्बरहेडी मंगलौर उम्र 23 वर्ष, बिलकिश पुत्र जोगेन्द्र नि0 उपरोक्त, उम्र 18 वर्ष, रामधन पुत्र जोगेन्द्र नि0 उपरोक्त, उम्र 18 वर्ष, अमन पुत्र विजेन्द्र नि0 उपरोक्त, उम्र 21 वर्ष, रिषभ पुत्र स्व0 राजेन्द्र नि0 उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष, परिक्षित कुमार पुत्र संजय कुमार नि0 जमालपुर कनखल उम्र 24 वर्ष, अभिषेक पुत्र रणधीर निवासी लिब्बरहेडी मंगलौर, यशपाल पुत्र अतरसिह ग्राम देहरा जिला सहारनपुर उ0प्र0, अरविन्द पुत्र लाल कमल निवासी लिब्बरहेडी मंगलौर, लालकमल पुत्र ज्ञानचन्द निवासी लिब्बरहेडी मंगलौर को दबोचकर उनके कब्जे से लाठी-डंडे व अन्य हथियार बरामद किए।
पूछताछ में सामने आया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शादी में इनका कुछ युवकों से विवाद और मारपीट हो गई थी। उक्त विपक्षियों के कुछ देर बाद एक काली गाड़ी से मोहम्मदपुर झाल के पास से गुजरने की सूचना पर ये पक्ष विभिन्न हथियार लेकर बदला लेने के इरादे से इकट्ठा हुआ था। बड़ी संज्ञेय घटना की संभावना के दृष्टिगत उक्त सभी युवकों को हिरासत में लिया गया तथा फरार हुए युवकों की 03 मोटर साइकिलो को सीज किया गया। फरार युवकों की तलाश के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम: विभिन्न विभागों से संबंधित 61 शिकायतों में 35 का मौके पर ही निस्तारण।
गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर, कुंदन सिंह राणा ने किया महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान।