मनोज सैनी
हरिद्वार। सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरबिन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु0अ0सं0 471/25 धाारा 137(2),87,70(2),109 बीएनएस व 5(g)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी।
पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा कुशल मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने आज मुख्य आरोपी अरबिन्द पुत्र सुशील निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।