ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार भीड़भाड़ वाले इलाके अपर रोड पर हूटर बजाकर तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों को दबंगई करना भारी पड़ गया। यातायात पुलिस और सीपीयू ने युवकों को जमकर सबक सिखाया।
घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है, जहां हिमाचल प्रदेश की नंबर वाली कार में बैठे युवकों की पहले ललतारौ पुल स्थित बाल्मीकि चौक पर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन तेज रफ्तार के चलते ये भाग निकले जिसके बाद शिवमूर्ति चौक पर बैरीकेडिंग लगाकर यह रोका गया।
टीएसआई नवनीत त्यागी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चौराहे पर ही युवाओं का अल्कोहलिक टेस्ट लिया, फिर कार को सीज करते हुए चालानी कार्रवाई की। नवनीत त्यागी ने बताया कि अपर रोड पर इनकी गाड़ी से बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।