क्राइम ब्यूरो
श्रीनगर। पौड़ी ज़िले के श्रीनगर से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 2 सगे भाइयों द्वारा गैंग रेप का मामला सामने आया है। गैंग रैप के बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। नाबालिग ने दोनों युवकों के खिलाफ़ कोर्ट में बयान दिए है। बयान के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
नाबालिग के पिता ने 20 फरवरी को महिला थाना श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाबालिक के साथ गैंग रेप को अंजाम दिया गया है। इसपर भेलगढ़ गांव निवासी दो सगे भाई सतीश लाल उम्र 26 और वासुदेव कुमार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच में पता चला कि पीड़िता को लेबर पेन हो रहा था। जिस पर पीड़िता ने संयुक्त अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। दोनों आरोपी सगे भाई है। सतीश लाल ट्रक ड्राइवर व वासुदेव पारंपरिक बाध्य यंत्र वादक है।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत