सूरज शर्मा
हरिद्वार। स्कूटर सिटी रेंटल के कारोबारियों ने टू व्हीलर रेंटल व्यवसायियो व यात्रियों की सुविधाओं के लिए उत्तरी हरिद्वार के एक होटल में बैठक आयोजित कर टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार का गठन किया गया जिसमें टू व्हीलर रेंटल व्यवसायियो व यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर सभी टू व्हीलर रेंटल कारोबारियों ने अपनी अपनीं बातें रखी। बैठक में टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, महामंत्री मयूर गौतम, कोषाध्यक्ष अमन यादव , संरक्षक मनीष अग्रवाल ,नवीन कुमार, सदस्यों के रूप में सौरभ आहूजा, नवीन पाहवा, रवि शोमी, सूरज कुमार,अजय कुमार ,शशि रंजन ,आयुष, मयंक, मनीष ,अमन ,जीतू रवि जाटव, मयंक लूथरा ,संजीव अग्रवाल, अनमोल सैनी, गगनदीप ,मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, संजीव कुमार, जसवंत सिंह, राजेश कुमार, अभिनव को पदाधिकारी मनोनित किया गया। इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय व महामंत्री मयूर गौतम ने कहा कि टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार यात्रियों व टू व्हीलर रेंटल कारोबारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। जिला प्रशासन से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराएगा।किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न होने नही दिया जायेगा।।मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

More Stories
राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने घोषित किया परीक्षा परिणाम।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने की नशे पर प्रतिबंध लगाने की मांग।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, फूंका धामी सरकार का पुतला। कहा धामी सरकार में बुलंद है अपराधियों के हौंसले।