सचिन
हरिद्वार। पिछले कई महीनों से हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र से तैयारियों में जुटी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे की गाड़ी पर हमलावरों द्वारा हमले की खबर मिली है। हमले में भावना पांडेय की गाड़ी के शीशे टूट गए हैं।
हमले की जानकारी देते हुये भावना पांडेय ने कहा कि उन पर यह हमला नहीं यह जानलेवा हमला है और उसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से की है।
उन्होंने कहा कि यह हमला खानपुर विधायक उमेश कुमार के इशारे पर हुआ है क्योंकि अब उसको यह पता चल गया है कि भावना पांडेय लोगों को जा जाकर उसके बारे में बता रही है की किस तरह से उमेश कुमार ने लोगों को छला है, चाहे इसमें उनके द्वारा की गई लड़कियों की शादी हो चाहे सबके स्ट्रिंग ऑपरेशन हो और चाहे उनका हेलीकॉप्टर प्रकरण हो इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उमेश कुमार ने एक सिडकुल का उद्घाटन किया है। क्या भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहीं सो रहे हैं? उमेश कुमार फर्जी सिडकुल का उद्घाटन करता है और भाजपा चुपचाप देखती है इस तरह का खेल जनता के साथ किया जा रहा है आने वाले चुनाव में जनता सबको करारा जवाब देगी।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।