Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ चुनाव: बुदियाल अध्यक्ष, भट्ट महासचिव, रावत उपाध्यक्ष, धीमान कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

मनोज सैनी

देहरादून। चुनाव अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुधियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है।

महामंत्री पद पर श्री सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर श्री विजयी कुमार, संगठन मंत्री पद पर श्री अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्री कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु श्री अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं श्रीमती आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Share
error: Content is protected !!