मनोज सैनी
हरिद्वार। अपने रंगीन कारनामों को लेकर भाजपा के पूर्व चर्चित विधायक का एक युवती की उलझी हुई लटें संवारने का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो देखने से लग रहा है की यह वीडियो किसी बड़े होटल के एक कमरे में खुद युवती ने ही बनाया है।
युवती की उलझी हुई लटें संवारने का 25 सेकंड का वायरल वीडियो भाजपा के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर का है जिसमें वह एक युवती के बाल संवार रहे है। वहीं युवती खुद उनका सुरेश राठौर और रविदासाचार्या का नाम लेकर वीडियो बना रही है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर टीवी सीरियल अभिनेत्री उर्मिला सनावर (राठौड़) के साथ 2 वर्षों से नाज़ायज़ सम्बधों में रह रहे हैं।

इससे पूर्व भी सुरेश राठौर पर एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिसके चलते उन्हें 2022 के विधान सभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं उर्मिला सनावर ने अपने फेसबुक पेज पर भी सुरेश राठौर को लेकर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है my love Suresh rathor।
वायरल वीडियो के बारे में चर्चित भाजपा विधायक सुरेश राठौर से वार्ता करनी चाही, मगर उनका फोन नहीं लगा जिस कारण उनसे वार्ता नहीं हो सकी।
बहरहाल ये वीडियो असली है या एडिटिड इसकी पुष्टि अपने लोग न्यूज.कॉम नहीं कर सकता।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।