ब्यूरो
ऊखीमठ। मध्य हरिद्वार के कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने अपने सहयोगियों के साथ केदारनाथ में हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के लिए वोट मांगे। उन्होंने केदारनाथ की जनता को बताया कि भाजपा सिर्फ हिंदुत्व का दिखावा करती है जबकि वह सभी काम हिंदुओं के विपरीत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में केदारनाथ में लगाया गया सोना पीतल बन गया। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में केदारनाथ से शीला लेकर केदारनाथ मंदिर का निर्माण करवा रहे थे, जिसमें कांग्रेस ने उक्त मुद्दे को उठाया ऐ भाजपा का पर्दाफाश किया। इतना ही नहीं भाजपा सिर्फ जुमेलबाजी में ही विश्वास करती है, धरातल पर उसका कोई कार्य दिखाई नहीं देता।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।