ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा से लगातार छह बार के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पूर्व विधायकों की आर्थिक तंगी की व्यथा सुनाते हुए कहा कि खर्चे बहुत है, बीड़ी भी माँगकर पीनी पड़ती थी।
दिलचस्प बात यह है कि एक पत्रकार साथी ने विधायकों और पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने और कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलने पर सवाल किया था। जबकि चुफाल में जवाब पूर्व विधायकों को लेकर दिया। बता दें कि बिशन सिंह चुफाल 1996 से पिथौरागढ़ से लगातार विधायक निर्वाचित होते आ रहे है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मंत्री भी रहे है।

More Stories
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डाॅ. धन सिंह रावत