ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पर मोहम्मद नदीम पुत्र हामिद निवासी लढोरा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार द्वारा 9 फरवरी को स्वयं के पिता हामिद द्वारा स्वयं की माता पर करंट लगाकर मौत की घाट उतारने के संबंध में अंतर्गत धारा 302 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कराया।
मुकदमें में नामजद/ फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के पर एक विशेष टीम गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कस्बा लढोरा में घटनास्थल के आसपास सुराग तलाशते हुए वांछित हामिद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी लंढोरा मंगलौर को मुखबिर की सूचना पर लंढोरा क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने करंट लगने संबंधी उपकरण भी बरामद किए।
पूछताछ में पता चला कि आरोपित को अपनी पत्नी पर शक था। पत्नी के कहने सुनने में न होने पर विवाद होने पर आरोपित ने करंट लगाकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।