सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रदेश सरकार में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पहाड़ी महासभा में खुशी का माहौल है। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि प्रेम अग्रवाल ने जो कृत्य किया है उस पर माफी से काम नहीं चलेगा। उसके इस्तीफे की मांग सभा पहले से उठाती आ रही है, जो आज उनके इस्तीफा देने के बाद सफल हुई। उत्तराखंड की परिकल्पना एक पार्टी राज्य के रूप में की गई थी इसलिए उत्तराखंड में रहने वाला हर इंसान चाहे वह पहाड़ मूल का हो या मैदान मूल का हो सभी पहाड़ी है और प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी पहाड़ियों को गाली देने का काम किया था। प्रेम चंद के इस्तीफा देने के बाद आज पहाड़ी महासभा में बहुत खुशी का माहौल है। आपस में मिठाई बाँट कर ख़ुशी मनाई गयी। इस अवसर पर सतीश जोशी, डी0 एन0 जुआल, दीपक पांडेय, महेश भट्ट, दीपक पांडेय, योगेंद्र नेगी, मनोज सिंह रावत, सुजीत भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।