मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले से पूर्व जिला प्रशासन-पुलिस मकहमे ने अतिक्रमण विरोधी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रोड़ीबेलवाला मैदान से चार जेसीबी की मदद से बड़ी संख्या में अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त कर कर दिए गए।
अतिक्रमणकारियों की अतिक्रमण विरोधी दस्ते से नोकझोंक भी हुई, लेकिन उनकी एक न चली। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कांवड़ मेले में हरकी पैड़ी से सटे रोड़ी बेलवाला मैदान में खासा दबाव रहता है। डाक कांवड़ के दोपहिया वाहन वाहन यहीं पार्क होते हैं, ऐसे में मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद तेज कर दी है।
रोड़ी बेलवाला से अतिक्रमण हटाते समय एक अजीब वाक्य देखने को मिला जब दो महिलाएं सामान को लेकर आपस में ही भिड़ गई। जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आपस में झगड़ रही दोनों महिलाओं का बीच बचाव करवाया।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।