Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अपनी बोली-भाषा के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: तीरथ सिंह रावत।

सांसद तीरथ सिंह रावत ने सांसद निधि से ’हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित करवाया पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह

जनपद के 108 विद्यालयों को भेंट की पुस्तकें, पांच साहित्यकारों का हुआ सम्मान

लखपत सिंह राणा

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। रावत हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को रूद्रप्रयाग के 108 स्कूलों को हिंदी एवं साहित्य की पुस्तकें भेंट की गई। वहीं जनपद के पांच साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।

राजकीय इंटर काॅलेज रूद्रप्रयाग में आयोजित पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन सांसद तीरथ सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, विद्यालय के प्राधानाचार्य राजबीर सिंह भदौरिया समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद विद्याल की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनपदभर से पहुंचे प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यपकों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि अपनी भाषा एवं बोली के उत्थान एवं प्रचार के लिए सामूहिक और सतत प्रयास होने जरूरी हैं। हम औपनिवेषिक काल के बाद से अपनी पहचान एवं संस्कृति को अपनाने एवं स्वीकारने में पिछड़ते जा रहे हैं। यह सोच बदलनी होगी, अपनी मूल संस्कृति, भाषा- बोलियों को हमेशा जीवित रखने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब को उठानी होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने जनपदभर से पहुंचे शिक्षकों को अपनी भाषा के ज्यादा से ज्यादा प्रचार के लिए सभी स्कूलों में बेहतर प्रयास करने की अपील की। भाजपा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए पूरे देश में हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के तौर पर पहचान दिलाने के लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करने की अपील की। इससे पहले राजकीय इंटर काॅलेज रूद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह भदौरिया ने सभी का स्वागत किया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, विजय सति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

108 स्कूलों में स्थापित होगा पुस्तकालय

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के 60 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार, 32 उच्च विद्यालयों को पच्चीस हजार एवं 16 इंटर काॅलेजों को को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत की इस अनोखी पहल से जिले के 108 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना की जाएगी।
राष्ट् भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की गई। (1) रा.उ.प्रा.वि. पाटियूं, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (2) रा.क.उ.प्रा.वि. बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (3) रा.उ.प्रा.वि. बीरौं बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (4) रा.उ.प्रा.वि. डंागी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (5) रा.उ.प्रा.वि. फलई, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (6) रा.उ.प्रा.वि. सिल्ला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (7) रा.उ.प्रा.वि. गिंवाला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (8)रा.उ.प्रा.वि.पाली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (9) रा.क.उ.प्रा.वि. कुण्ड, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (10) रा.उ.प्रा.वि. तिनसोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (11) रा.उ.प्रा.वि. कान्दी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (12) रा.उ.प्रा.वि. अखोडी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (13) रा.उ.प्रा.वि. तेवड़ी,अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (14) रा.उ.प्रा.वि. मोहनखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (15) रा.उ.प्रा.वि. जगोठ , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (16) रा.उ.प्रा.वि. गुगली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (17) रा.उ.प्रा.वि. जहंगी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (18) रा.उ.प्रा.वि. पिल्लू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (19) रा.उ.प्रा.वि. रुमसी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (20) रा.उ.प्रा.वि. सौड़भट्टगांव, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग 21 रा.उ.प्रा.वि. डांगी गुनाऊं , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (22) रा.उ.प्रा.वि. पोला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (23) रा.उ.प्रा.वि. कर्णधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (24) रा.क.उ.प्रा.वि. बीरौं धनपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग(25) रा.उ.प्रा.वि. क्यार्की, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (26) रा.उ.प्रा.वि. पाबौं, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (27) रा.क.उ.प्रा.वि. खुरड़, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (28) रा.उ.प्रा.वि. कमेड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (29) रा.क.उ.प्रा.वि. मयकोटी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (30) रा.उ.प्रा.वि. कोलू भन्नू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (31) रा.उ.प्रा.वि. खटिंगा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (32) रा.क.उ.प्रा.वि. दुर्गाधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (33) रा.क.उ.प्रा.वि. फलासी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (34) रा.उ.प्रा.वि. चोपता, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (35) रा.उ.प्रा.वि. स्वांरी ग्वांस, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (36) रा.उ.प्रा.वि. आगर , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (37) रा.उ.प्रा.वि. हिलोरीधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (38) रा.उ.प्रा.वि. बनथापला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (39) रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई दश., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (40) रा.उ.प्रा.वि. धारकोट, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (41) रा.उ.प्रा.वि. डुंगरी (चापड)़, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (42) रा.उ.प्रा.वि. देवनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (43) रा.उ.प्रा.वि. गडमिल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (44) रा.उ.प्रा.वि. सुमेरपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (45) रा.उ.प्रा.वि. कलना, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (46) रा.क.उ.प्रा.वि. रतूड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (47) रा.उ.प्रा.वि. विजयगढ, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (48) रा.उ.प्रा.वि. कोटी मदोला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (49) रा.उ.प्रा.वि. छिनका, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (50) रा.उ.प्रा.वि. कोदिमा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (51) रा.क.उ.प्रा.वि. डुंग्रा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (52) रा.उ.प्रा.वि. पंचभैयाखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (53) रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई बच्छ., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (54) रा.उ.प्रा.वि. बैरांगणा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (55) रा.उ.प्रा.वि. पौडीखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (56) रा.आ.उ.प्रा.वि. पाटा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (57) रा.उ.प्रा.वि. भराणसैण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (58) रा.उ.प्रा.वि. भौंसाल (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (59) रा.उ.प्रा.वि. कमोल्डी (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (60) रा.क.उ.प्रा.वि. र्क्याक बरसूड़ी (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
राष्ट् भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन उच्च विद्यालयों को 25 हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की गई। (61) रा.उ.मा.वि.बष्टि, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (62) रा.उ.मा.वि.तूना, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (63) रा.उ.मा.वि.खडपतिया, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (64) रा.उ.मा.वि.हडेडीखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (65) रा.उ.मा.वि.बाडव, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (66) रा.उ.मा.वि.भुनका, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (67) रा.उ.मा.वि. क्वीली-कुरझण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (68) रा.उ.मा.वि. भौंसाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (69) रा.उ.मा.वि. गंधारी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (70) रा.उ.मा.वि. कमोल्ड़ी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (71) रा.उ.मा.वि. क्यार्क बरसूड़ी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (72) रा.उ.मा.वि.चोपता, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (73) रा.उ.मा.वि.घिमतोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (74) रा.उ.मा.वि.काण्डई दश., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (75) रा.उ.मा.वि.चोपड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (76) रा.उ.मा.वि.कोठगी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (77) रा.उ.मा.वि.रतूडा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (78) रा.उ.मा.वि.चमकोट, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (79) रा.उ.मा.वि.लदोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (80) रा.उ.मा.वि.बाड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (81) रा.उ.मा.वि.खेडाखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (82) रा.बा.उ.मा.वि. अगस्त्यमुनि, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (83) रा.बा.उ.मा.वि.गणेशनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (84) रा.उ.मा.वि. क्यूॅजा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (85) रा.उ.मा.वि. भणज, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (86) रा.उ.मा.वि.मणिगुह, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (87) रा.उ.मा.वि.पीडा धनपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (88) रा.उ.मा.वि.बाबई, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (89) रा.उ.मा.वि.मणिपुर,अगस्तमुनि,रुद्रप्रयाग (90)रा.उ.मा.वि.खांखरा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (91) रा.उ.मा.वि.बरसूडी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (92) रा.उ.मा.वि.ठैंठी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
राष्ट् भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन कॉलेज/पुस्तकालय को 50 हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की गई। (93) राजकीय इंटर कॉलेज, रूद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (94) केदारनाथ आदर्श संस्कृत कॉलेज शेणितपुर लमगौण्डी, रूद्रप्रयाग, जखोली, रुद्रप्रयाग (95) सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज, मयकोटी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (96) श्री केदारनाथ सनातन धर्म स्नातकोत्तर उपाधि संस्कृत कॉलेज विद्यापीठ, रूद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (97) श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज बसुकेदार, उखीमठ, रुद्रप्रयाग (98) देववाणी संस्कृत कॉलेज त्रियुगीनारायण, उखीमठ, रुद्रप्रयाग (99) श्री षडानन संस्कृत कॉलेज काण्डई दशज्यूला , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (100) श्री कार्तिकेय संस्कृत कॉलेज भटवाड़ी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (101) श्री संस्कृत प्रचारिणी कॉलेज कुरझण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (102) राजकीय इंटर कॉलेज भीरी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (103) राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रापुरी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (104) राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (105) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (106) राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (107) राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (108) राजकीय इंटर कॉलेज नगरासू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग

जिले के पांच साहित्यकारों को मिला सम्मान
रुद्रप्रयाग जिले के शिक्षा, साहित्य-संस्कृति से जुडे 05 साहित्यकारों को माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें (1) श्री रमेश पहाड़ी (2) श्री जगदंबा प्रसाद चमोला (3) श्री कृष्णानंद नौटियाल (4) श्री अश्विनी गौड़ (5) श्रीमती कुसुम भट्ट शामिल रहे।

Share
error: Content is protected !!