ब्यूरो
बहादराबाद। आर्य समाज रोहालकी किशनपुर में साप्ताहिक सत्संग के दौरान आर्य समाज में नए ब्रह्मचारियों का पंडित सुमित्र आर्य अंगिरस जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आर्य वीरों को जनेऊ की महत्ता का वर्णन किया गया । पo.सुमित्र आर्य अंगिरस जी ने आर्य वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि जनेऊ सनातन धर्म का प्रतीक हैं। जनेऊ के तीन धागे प्रत्येक मनुष्य के ऊपर तीन ऋणों देव ऋण, पितृ ऋण एवं ऋषि ऋण के प्रतीक है।हमें इसके महत्व को समझकर इन ऋणों से उऋण होने का प्रयास निरन्तरता के साथ करना है।कार्यक्रम में इस दौरान आर्य समाज रोहालकी के प्रधान अजय मुखिया जी,महिला आर्य समाज की प्रधाना शिक्षा आर्या जी,बलदेव आर्य जी,धीरेंद्र आर्य जी,दिनेश आर्य जी,मास्टर इंद्राज जी,ईश्वर दयाल आर्य जी ,भोपाल गिरी जी ,हिमांशु आर्य जी (कोषाध्यक्ष),अर्जुन आर्य जी,विक्रांत शर्मा जी,गायत्री आर्या जी,सुरेशना आर्या जी,रानी आर्या जी,सुनीता आर्या जी के साथ बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य मौजूद रहे।।

More Stories
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन: एआई के युग में भी प्रिंट मीडिया के बिना रह नहीं सकते हैं: कोश्यारी
अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश।
डीएम के आदेश पर लक्सर क्षेत्र के 12 ग्रामों में भूमि खरीद-फरोख्त व भूमि उपयोग परिवर्तन पर रोक।