मनोज सैनी
देहरादून। कल प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक दुर्गेश्वरलाल के एक दिन बाद ही सुर बदल गए है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने किए गए व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए मंत्री सुबोध उनियाल को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि यह परिवार का मसला है।
[yotuwp type=”videos” id=”QRkf7ydCYBk” ]
बताते चलें कि डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच तीखी बहस हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि जिस कागज पर वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, विधायक ने मंत्री के सामने ही वह कागज फाड़कर हवा में उछाल दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और उन्होंने मंत्री पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। विधायक दुर्गेश्वर लाल का धरना देना भाजपा प्रदेश नेतृत्व को नहीं सुहाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा विधायक और वन मंत्री को शालीनता से अपनी बात रखने की हिदायत दी। जिसके बाद आज विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने व्यवहार पर खेद जताया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।