
मनोज सैनी
हरिद्वार। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आज 81 वां जन्मदिन पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल जी के कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने बताया कि आज हमने 81 वा जन्मदिन उस महान व्यक्ति का मनाया है जो पूर्व में राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। खड़गे जी 15वीं लोकसभा में श्रम व रोजगार मंत्री भी रहे।पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब से खड़गे जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं इन्होंने देश में होने वाले चुनावो में कांग्रेस की पताका फैलाने का कार्य किया है। 9 बार विधानसभा चुनाव जीते हैं जो एक रिकॉर्ड है। उसके बाद 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जीतकर शशि थरुर जी को हराया। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि श्री खड़गे जी का जीवन बहुत सादा है उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता रहे। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस शिखर की ओर बढ़ रही है आने वाले समय में केंद्र में सरकार भी बनेगी ऐसा हमारा विश्वास है। इस अवसर पर श्री अजय दास महाराज और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया। खड़गे जी का जन्म दिन मनाने वालों में कनखल ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव धर्मवीर सैनी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविश भटिजा,प्रदेश सचिव डॉ दिनेश पुंडीर,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया,पूर्व युवा विधानसभाध्यक्ष नितिन तेश्वर,सुनील कुमार सिंह, उदित विद्याकुल,पंडित संगम शर्मा,जगदीप असवाल,बीपी चौहान,विष्णु गोयल आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
More Stories
एसएसपी कार्यालय पर मौन सत्याग्रह के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में रोका, कांग्रेसियों ने रास्ते में ही किया मौन सत्याग्रह।
फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की बेटी आरुषि से करोड़ो की ठगी।
फिर सुर्खियों में आया शांतरशाह मामला: कलियर से भाजपा प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी पर मृतक दलित युवती मामले की पैरवी कर रहे युवक ने लगाया जान से मारने का आरोप, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू।