Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया बुजुर्ग महिलाओं का शॉल उढ़ाकर सम्मान। कहा वर्तमान में बापू के तीन सूत्रों सत्य, अहिंसा और प्रेम की सख्त जरूरत।

मनोज सैनी
हरिद्वार। 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में महानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आर्यनगर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा के नेतृत्व में वार्ड न0 17 टिबड़ी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशन लाल ठेकेदार और संचालन कांग्रेसी नेता एवं सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जाटव ने किया।


सभा में हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता शर्मा और श्रमिक नेता व उत्तराखंड आंदोलनकारी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा की
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि गांधी जी ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी के साथ मिलकर ऐसे संविधान की रचना करवाई जिससे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने गांधी जी के जीवन के अनेक पलों को याद करते हुए कहा की गांधी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा है, जिसे पूरा विश्व मानता है।

सभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती लता जोशी एवं पूर्व अध्यक्ष विमला पांडेय और
पार्षद कैलाश भट्ट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीर्थ पाल रवि ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सिद्धांत आज भी कायम है। उन्होंने कहा की यदि मोदी जी को विदेशों में जाकर सम्मान मिलता है तो वह गांधी जी के कारण ही मिलता है। गांधी जी के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा और प्रेम को आज भी संपूर्ण विश्व मानता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, अरविंद शर्मा जी ने गांधी जी और शास्त्री जी को याद करते हुए कहा की आज देश को बापू के तीन सूत्रों सत्य, अहिंसा और प्रेम की सख्त जरूरत है। देश की सत्ता पर विभाजकारी शक्तियों का राज है, जो देश में नफरत और भय का वातावरण बनाने और बाबा साहेब के बनाए संविधान को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
सभा में कांग्रेसी जनों द्वारा सभा में उपस्थित सैकड़ों बुजुर्ग महिलाओं का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
सभा में मुख्य रूप से सेवादल मुख्य संगठक अश्विन कौशिक, सेवादल उपाध्यक्ष ऋषभ वशिष्ठ , वरिष्ठ सेवादल नेता गण महेंद्र गुप्ता एवं वीरेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा,त्रिपाल शर्मा शर्मा, तीरथ पाल, बृजमोहन बर्थवाल, दिनेश पांडेय, रजत कुमार, चन्द्रपाल चाचा, समर्थ अग्रवाल, नीतू बिष्ठ, बिना जाटव, देवेश गौतम, तेजरानी, घनश्याम कुमार,राम कटोरी, सोनबाई देवी, सत्यवती देवी, मायादेवी, सोनादेवी आदि उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!