ब्यूरो
हरिद्वार। देर रात से हो रही भारी बारिश के दौरान गंगानगरी हरिद्वार वास्तव में ही गंगा नगरी बन गई है। भारी बारिश के चलते हरिद्वार के सभी जनप्रतिनिधियों के दावे और सरकार की योजनाएं पानी में तैरती दिखाई देती हैं।
हरिद्वार का सबसे व्यस्त रहने वाले चंद्राचार्य चौक पर जलभराव का मुद्दा पिछले कई सालों से गर्म है और इस चौक पर जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए करोड़ों रुपए भी खपा दिये गये हैं मगर समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।
चंद्राचार्य चौक पर यदि आज सुबह की तस्वीर व वीडियो देखने से मालूम चलता है की वहां पर समुद्र जैसे हालात बन गए हैं। भारी बरसात में भेल हरिद्वार का सारा कूड़ा करकट जैसे चंद्राचार्य चौक पर जमा हो गया है। चंद्राचार्य चौक पर स्थित सिटी हॉस्पिटल का नजारा भी देखने लायक था जहां बरसात के पानी ने अफरा तफरी का माहोल बना दिया।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह