गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल में सदभाव मिलन का आयोजन
मनोज सैनी
हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में, आज एक सदभाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने, इस कार्यक्रम में भाग लिया। सदभाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान व बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, सभी उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस – 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से, परस्पर सौहार्द की भावना को बल मिलता है। साथ ही उन्होंने बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सहभागी रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं का भी आभार प्रकट किया। इससे पहले गणतंत्र दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अतिरिक्त बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।
कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन। राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी: विकास चंद्रा