
मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीम गौड़ा बैराज का गहनता से जायजा लिया।
[yotuwp type=”videos” id=”mbJi0bf-wmg” ]
जिलाधिकारी जैसे ही भीम गौड़ा बैराज पहुँचे, उन्होंने पूरे बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैराज के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नम्बर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत शुरू कर दी है, जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जायेगा तथा खतरे की कोई बात नहीं। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट की मरम्मत जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर एस डी एम श्री पूरण सिंह राणा व सिंचाई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
More Stories
सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों हेतु उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
कांवड़ यात्रा 2025: सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए नगर निगम ने प्रारंभ की ड्रोन सेवाएं।
सपा कार्यालय पर मनाया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।