ब्यूरो
जेलों में बंद ऐसे गरीब कैदी जो आर्थिक तंगी के कारण उन पर लगाए गए जुर्माना या जमानत राशि वहन नही कर पाने के कारण जेल से रिहा नही हो पा रहे है, उनके लिए भारत सरकार द्वारा गरीब कैदी सहायता योजना शुरू की गई हैं। जिसमें गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए जनपद चमोली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सशक्त समिति का गठन किया गया है।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु जनपद स्तर पर गठित सशक्त समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जेल में बंद ऐसे कैदी जो जुर्माना राशि या जमानत राशि अदा न करने के कारण जेल में बंद है, उनको चिन्हित किया जाए और अगली बैठक में ऐसे मामलों को वित्तीय सहायता हेतु समिति के सम्मुख प्रस्तुत करें। ताकि ऐसे कैदियों को वित्तीय सहायता की जा सके। समिति की बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सीनियर जज सिमरनजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शाह, वरिष्ठ कारागार अधीक्षक नईम अब्बास अहमद आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।