ब्यूरो
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत परिवहन विभाग, नैनीताल द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये 17 नवम्बर को 153 वाहनों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को बंद किया गया, कुल 09 प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान संचालित करते हुये वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 43 भार वाहनों, 42 दो पहिया वाहन, 12 ऑटो / ई-रिक्शा, 03 बसें, 33 टैक्सी / मैक्सी एवं अन्य 21 वाहनों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया।
आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि जनपद नैनीताल में अभियान के दौरान 31 ओवरलोड यात्री वाहन, 04 ओवरलोड भारवाहन के चालान किये गये, 08 वाहन बिना फिटनेस, 07 बिना परमिट, 31 बिना लाईसेन्स, 22 बिना टैक्स, 12 बिना बीमा, 41 बिना हेल्मेट, 21 बिना सीटबेल्ट, 01 ट्रिपल राईडिंग, 02 मोबाईल का प्रयोग सहित 66 वाहनों के अन्य अभियोगों में चालान किये गये। परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के दृष्टिगत विशेष चैकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

More Stories
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज
कुम्भ नगरी में होली कार्यक्रमों की धूम: जगजीतपुर और ज्वालापुर में कामेश्वर महादेव भाई जी के मंदिर में होली मिलन धूमधाम के साथ मनाया।