मनोज सैनी
हरिद्वार। सचिव हरिद्वार – रूडकी विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि उनके संज्ञान में आया है कि हरिद्वार विकास क्षेत्र में आम जन मानस द्वारा किये जा रहे अपने निर्माण कार्यों पर अन्य व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण के कर्मचारी होने का हवाला देते हुए निर्माण एवं विकास कार्य की जांच किये जाने हेतु कहा जाता है। इस सम्बन्ध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति प्राधिकरण का हवाला देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आग्रह करता है तो उस व्यक्ति का पहचान पत्र देखने के उपरान्त यह सुनिश्चित होने पर कि वह प्राधिकरण का अधिकारी/कर्मचारी है, उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। प्राधिकरण के अधिकारी / कर्मचारियों के पास उनके पहचान पत्र उपलब्ध रहेंगें।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।