मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा ने जिलाधिकारी, हरिद्वार से मानसून काल में अत्यधिक वर्षा होने के कारण प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में महापौर श्रीमती अनिता शर्मा ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए लिखा है कि मानसून काल में नगर निगम, हरिद्वार सीमान्तर्गत ब्रहमपुरी, भीमगोडा, खडखडी, लाटोवाली सन्देशनगर, कृष्णानगर, श्यामनगर, लोघामण्डी आदि विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण पहाड़ी से मलबा आने व जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों के घरों व दुकानों में रखा घरेलु सामान व इलैक्ट्रोनिक उपकरण आदि खराब हो गये है, जिससे जनसामान्य को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। इसलिए मानसून काल में हुई इस प्राकृतिक आपदा में जनसामान्य को हुए नुकसान के आंकलन व क्षतिपूर्ति प्रदान किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

More Stories
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
चंपावत गैंगरेप प्रकरण: चम्पावत पुलिस का दावा बच्ची के साथ नहीं हुआ गैंगरेप।