सुमित सैनी
बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र के खेलडी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर एक गाड़ी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी जिससे कांवड़ियों द्वारा ले जा रही कांवड़ खंडित हो गई।
[yotuwp type=”videos” id=”CD8sPLrpNa0″ ]
कांवड़ खंडित होते ही कांवड़ियों में हंगामा शुरू कर दिया और कांवड़ पटरी पर शासन और प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कावड़ियों का कहना है कि हम लोग खड़े हुए थे और हमारी कांवड़ रखी हुई थी जिस पर की एक गाड़ी ने हमारी कांवड़ पर सीधी टक्कर मारकर कावड़ को खंडित कर दिया। कावड़ियों द्वारा यह आरोप सीधे-सीधे शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं पर लगाए जा रहे हैं। कावड़ियों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ सही तरीके से व्यहवार नहीं कर रही हैं। कावड़ियों का कहना है कि जिस तरह से यहां पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और कावड़ियों को परेशान किया जा रहा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ लेकिन इस बार दो दिन के अन्दर यह दूसरी घटना है।

More Stories
प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान। 2003 की सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम।
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।