मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का स्थापना दिवस आज बीएचईएल की हरिद्वार इकाई में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्य प्रशासनिक भवन के परिसर में आयोजित समारोह में, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने बीएचईएल ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल गीत का भी प्रसारण किया गया।
अपने संबोधन में श्री रंजन कुमार ने बीएचईएल की गौरवशाली यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि बीएचईएल ने देश की औद्योगिक एवं ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री रंजन कुमार ने बीते वर्ष के दौरान हरिद्वार इकाई की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से गुणवत्ता, उत्पादकता, नवाचार एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के जवान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बड़ी खबर: अर्धकुंभ-2027 के निर्माण कार्यों की 5 एजेंसियां कर रही हैं जांच। जांच रिपोर्ट एक की भी नहीं।
आईआईटी रुड़की के गोविन्द भवन के कमरे में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव।
कुंभ निर्माण कार्यों पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप। कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अर्धकुंभ -2027