विकास झा
हरिद्वार। धर्मनगरी की पावन धरा पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से हिंदू जागरण यात्रा के साथ ही लव जिहाद एवं धर्म जिहाद के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया गया। साथ ही उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के निर्णय का भी स्वागत किया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
मध्य हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा कि कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में देश में हिंदुओं को सशक्त बनाने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों को संगठन से जुड़ कर हिंदुओं को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए ताकि आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होने पर ही हिंदुओं का अस्तित्व एवं उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार नाथ योगी ने कहा कि देश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। हिंदुओं की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है।भारत भूमि पर भी हिंदुओं को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हिंदू नव चेतना प्रवाह के उद्देश्य से विश्व हिंदू महासंघ लगातार पूरे भारत में कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार नाथ योगी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग धीमान प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह जिला अध्यक्ष विजय पांडे मेरठ मंडल प्रभारी बिल्लू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुराग धीमान प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विजय पांडे को जिलाध्यक्ष हरिद्वार मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी सत्यानंद गिरी, स्वामी आदि योगी, स्वामी दर्शन भारती, कुलदीप सैनी, वैभव शर्मा, चौधरी योगेंद्र सिंह, डा दिनेश चंद्रा, सरिता पंवार , नीतू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव विक्रम गोस्वामी ने किया।

More Stories
बीएचईएल में अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का समापन। खेल हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना सिखाते हैं: रंजन कुमार
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 को नामांकन और 19 दिसंबर को होगा मतदान।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही। नगर निगम ने दो फर्म पर ₹25,000 का चालान ठोका, 36 सुपरवाइज़रों को चालान का अधिकार।