क्राइम ब्यूरो
उत्तराखंड में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़ा ताजा मामला रामनगर, हल्द्वानी का है, जहां पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को रामनगर के आरटीओ ऑफिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को 2200 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या एक ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत ई रिक्शा मालिक की तरफ से विजिलेंस में की गई। इसके बाद विजिलेंस ने पूरे मामले की जांच की। विजिलेंस की गुप्त जांच में शिकायत ठीक पाई गई। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने शनिवार को एआरटीओ दफ्तर में छापेमारी की। जिसमें आरोपी प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गयी कि एआरटीओ कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200 की मांग की जा रही है। शिकायत कर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था तथा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज अभियुक्त ललित मोहन आर्या, प्रशासनिक अधिकारी, एआरटीओ कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रुपए 2200 रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

More Stories
डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की समीक्षा।
एसआईआर (SIR)की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा। कहा बीएलए अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें।
14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़” महारैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे कूच।