मनोज सैनी।
हरिद्वार। हिट एंड रन कानून को लेकर पूरे देश में ड्राइवर और ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल और चक्का जाम किया है जिस कारण पूरे देश में इसका असर हो रहा है। कहीं रोजमर्रा की जरूरतें तो कहीं डीजल पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई है। हिट एंड कानून को लेकर हरिद्वार में भी अच्छा खासा असर देखने को मिला। ऑटो, टैक्सी और यहां तक की प्राइवेट और सरकारी बसों के पहिए भी जाम रहे।
[yotuwp type=”videos” id=”Cpr5gjZ4OJM” ]
नए साल पर हरिद्वार पहुंचे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर यात्रियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर घंटो इंतजार करना पड़ा। कोई सवारी न मिलने के कारण सड़कों पर यात्री पैदल ही आवाजाही करते दिखाई दिए।पेट्रोल पंपों पर भी डीजल पेट्रोल लेने वालों की लंबी कतारें देखी गई।

More Stories
कांग्रेस ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन। किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।