मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी की संघ व भाजपा नेता के बेटे द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में कल दिनांक 24 सितंबर को कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला सरंक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसोर्ट में राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। भाजपा के नेता पूर्व राज्य माटी मंत्री के बेटे द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, ऐसा पुलिस द्वारा घटना खुलासा करते हुऐ बताया गया। जो राज्य में महिला/बालिका सुरक्षा के लिए गम्भीर चिंता का विषय है।उपरोक्त जघन्य घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार द्वारा 24-09-22, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे चंद्राचार्य चौक पर राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जायेगा।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे: आलोक शर्मा