क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। अपने घर में सोते हुए अज्ञात बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर प्रोपर्टी डीलर की गाली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गयेे। घटना की। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र व पुलिस महकमे में हड़कम्प गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद आलाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर आलाधिकारियों भी मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का जायजा लेते हुए पीडित परिजनों से घटना की जानकारी ली। आलाधिकारियों ने पुलिस को बदमाशों की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। पुलिस के मुताबिक हत्या का शक रिश्ते के मामा पर जताया जा रहा, जोकि घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात घर में सोते हुए प्राॅपर्टी डीलर रविन्द्र उर्फ बबलू पुत्र ब्रजवीर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जीवीजी काॅलोनी जमालपुर लक्सर की घर घुसकर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब बबलू के कमरे में पहुंचे तो वह खून से लतपत पड़ा था। घटना से घर में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र और पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सूचना पर कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आलाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि प्राॅपर्टी डीलर अलग कमरे में सोता था देर रात जब परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तो उन्होंने बबलू के कमरे में जाकर देखा तब जाकर घटना की जानकारी लगी। आलाधिकारियों ने पुलिस को हत्यारों की शिनाख्त करते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण हत्यारों की शिनाख्त कराने में दिक्कत आ रही है लेकिन जांच के दौरान प्राॅपर्टी डीलर की हत्या का शक उसके रिश्ते मे मामा पर जताया जा रहा है। लेकिन रिश्ते का मामा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि जमालपुर में देर रात प्रोपर्टी डीलर की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राॅपर्टी डीलर की हत्या का शव उसके रिश्ते के मामा पर जताया जा रहा है, जोकि फरार है। पुलिस ने हत्या के मामले में पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन।
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।