मनोज सैनी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 हुड़दंगियों शोभित पुत्र मुंशी लाल निवासी ग्राम उदारा थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-22 वर्ष, अनिल पुत्र राजाराम निवासी देवी थाना थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-19 वर्ष, सुग्रीव पुत्र मुकेश निवासी ग्राम मोहल्ला कोटकला थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-25 वर्ष, राजीव पुत्र राकेश निवासी ग्राम मोहल्ला कोटकला थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-28 वर्ष, गौरव पुत्र रामसागर निवासी मुम्मरपुर थाना हरदोई जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-37 वर्ष पर कार्यवाही करते हुए दबोच लिया है।
बता दें कि पूर्व में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी तथा लड़ाई झगड़ा होने पर दोनों पक्षों द्वारा थाना सिडकुल पर प्रार्थना पत्र दिए गए थे। 18 मार्च को दोनों पक्षों को थाना सिडकुल में पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनो पक्षो के व्यक्ति थाना हाजा पर एक दूसरे के साथ आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए व हो-हल्ला करने लगे। दैनिक अधिकारी द्वारा दोनो पक्षो को काफी समझाय़ा बुझाया गया किन्तु यह नही माने और एक दूसरे को मरने- मारने पर उतारू हो गए।
उपरोक्त व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया, आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।